कश्मीर में एनआईए की कई जगहों पर छापेमारी, पुलिस और सीआरपीएफ रही मौजूद

News Hindi Samachar
श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों में मंगलवार को कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खबर जारी करने तक दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापेमारी जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने मंगलवार तड़के कई स्थानों पर रिहायशी मकानों में छापेमारी की। उनके साथ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी यह छापेमारी आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों की जांच के तहत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में केन विलियमसन- टिम साउदी को जगह नहीं

वेलिंगटन:  केन विलियमसन और टिम साउदी सहित न्यूजीलैंड के चार खिलाड़ियों को देश के क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) ने श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला (वनडे सीरीज) में हिस्सा लिए बिना अपनी संबंधित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों में शामिल होने के लिए हरी झंडी दे दी। विलियमसन (गुजरात […]
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में केन विलियमसन- टिम साउदी को जगह नहीं

You May Like