लोकतंत्र में नहीं कर सकते संवाद की अनसुनी: योगी

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि कानून चाहें जैसे भी रहे हों लेकिन अगर कहीं से भी आवाज निकली है तो लोकतंत्र में संवाद की अनसुनी नहीं कर सकते। जब कहीं से आवाज उठी है तो उसकी भी सुनवाई होगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि कघनून चाहें जैसे भी रहे हों लेकिन अगर कहीं से भी आवाज निकली है तो लोकतंत्र में संवाद की अनसुनी नहीं कर सकते।

लोकतंत्र में नहीं कर सकते संवाद की अनसुनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि कघनून चाहें जैसे भी रहे हों लेकिन अगर कहीं से भी आवाज निकली है तो लोकतंत्र में संवाद की अनसुनी नहीं कर सकते। जब कहीं से आवाज उठी है तो उसकी भी सुनवाई होगी, बातचीत से, संवाद से हम इन समस्याओं का समाधान करेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनके द्वारा उठाए गए इस कदम का स्वागत करता हूं। हालांकि लोगों के एक बड़े वर्ग का मानना था कि इस तरह के कानून किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक आवश्यक भूमिका निभा सकते हैं, जब किसान संगठनों ने इसका विरोध किया तो सरकार ने सभी स्तरों पर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले करीब एक वर्ष से अधिक समय से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा की और कहा कि इसके लिए संसद के आगामी सत्र में विधेयक लाया जाएगा। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी जी ने दिखाया बड़प्पन‘, देर आए, दुरुस्त आए: राज्यपाल मलिक

‘राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रो किसान हैं। पता नहीं उन्हें क्या हो गया था लेकिन देर आए, दुरुस्त आए। इसी बीच उन्होंने कहा कि किसानों का जो भी फैसला होगा उसके साथ मैं रहूंगा। राज्यपाल ने किसानों ने शांतिप्रिय आंदोलन चलाकर उन्होंने इतिहास बना दिया है। […]
मोदी जी ने दिखाया बड़प्पन‘, देर आए, दुरुस्त आए: राज्यपाल मलिक

You May Like