कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला

News Hindi Samachar
गोपेश्वर: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अशोभनीय व्यवहार करने पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सजवाण और नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्मृति ईरानी की ओर से सवालों के जवाब देने के बजाय कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अशोभनीय व्यवहार करती रहीं जबकि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी पूर्व में ही अपनी गलती के लिए माफी मांग चुके है। इसके बाद भी लोक सभा कार्यवाही के दौरान अशोभनीय व्यवहार किया जाना उचित नहीं था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग की है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, दीवान सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी, आनंद सिंह पंवार, देवेंद्र फरस्वाण, ऊषा रावत, यूथ जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, पुष्कर सूरी, किशोरी लाल, श्यामलाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निशंक से मिले महेन्द्र भट्ट

देहरादून: भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। देहरादून पहुंचने पर जहां उन्होंने मदन कौशिक और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की वहीं भाजपा कार्यालय से जाने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से […]
निशंक से मिले महेन्द्र भट्ट

You May Like