ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

News Hindi Samachar

पौड़ी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की ओर से शनिवार को विकासखंड बीरोंखाल के जनता इंटर कॉलेज ग्वीनखाल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, अपराध की समझ और नशे से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कोई भी महिला वन स्टॉप सेंटर से सहायता प्राप्त कर सकती है। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इस नंबर पर संपर्क कर सहायता लेने की बात कही।

इस दौरान किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, किशोर न्याय व्यवस्था और अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यशाला में उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, पूर्व डीजीसी प्रदीप कुमार भट्ट, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) आशीष जदली, प्रधानाचार्य पंकज आर्य सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस

बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक मंदिरों के जीर्णोद्धार से लेकर यात्रा व्यवस्था पर हुआ मंथन 32 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन ऋषिकेश। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत […]
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस

You May Like