कांग्रेस महिला नेत्री ने स्मृति का किया विरोध

News Hindi Samachar
देहरादून: प्रदेश महिला कांग्रेस ने रविवार को बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर केन्द्रीय महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को चूड़ियां भेंट करने का प्रयास किया। केंद्रीस मंत्री ईरानी एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आईं थीं। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नेतृत्व में सोनिया गांधी से किए दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगने की मांग करते हुए विरोध किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस महिला नेत्री के साथ धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर पुलिस लाइन ले गई जहां से शाम को रिहा किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनमाेहन सिंह को महंगाई पर नरेन्द्र मोदी कोसा करते थे, अब समय आ गया है कि महंगाई पर यह चूड़ियां पहन ली जाएं। इसलिए केन्द्रीय मंत्री के दौरे पर चूड़ियां सौंपने के लिए हम लोग आए थे। गिरफ्तारी देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, नजमा खान, गरिमा दसौनी, रेखा डिंगरा, सुशीला शर्मा बेलवाल, सावित्री थापा, शशि बाला कनोजिया,अनुराधा तिवारी, रोबिन त्यागी, सुनीता धारिया, राम प्यारी, मंजू,शुभम चौहान, वासू शर्मा, हरजोत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टपकेश्वर महाराज सुप्रसिद्ध शोभायात्रा,पुलिस ने शहर में यातायात को किया डायवर्ट

देहरादून: शोभायात्रा के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने शहर में यातायात को डायवर्ट किया है। आम लोगों से अपील की है कि वह यातायात प्लान देखकर ही सड़क पर उतरे। मंगलवार को शहर में टपकेशवर महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से […]
टपकेश्वर महाराज सुप्रसिद्ध शोभायात्रा,पुलिस ने शहर में यातायात को किया डायवर्ट

You May Like