पिथौरागढ़ में धामी का रोड शो, उमड़ी भारी भीड़

News Hindi Samachar
-2017 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों रोड शो के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटे हुए हैं। उनके सभी प्रांतीय दौरों के दौरान रोड शो को अनिवार्य रूप से हिस्सा बना लिया गया है। इसी क्रम में आज अपने पैतृक जनपद पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी ने यहां एक बड़ा रोड शो किया जिसमें भारी भीड़ देखी गई। इसके अलावा आज यहां उन्होंने कई छोटी बड़ी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तो अन्य कई कार्यक्रमों में भी शिरकत की। पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे सीएम धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्टेडियम से निकाले गए एक भव्य रोड शो में लोगों ने उन पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस रोड शो का आयोजन जिला भाजपा द्वारा किया गया था। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भारी भीड़ जुटायी गई थी। यह रोड शो रोडवेज बस अड्डे से होता हुआ देव सिंह मैदान पहुंचा। देव सिंह मैदान पहुंचने पर यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पिथौरागढ़ में चल रही कई छोटी बड़ी विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। आज उन्होंने यहां कुल मिलाकर 217 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है कि सीमान्त क्षेत्रों और जनपदों में तेजी से विकास किया जाए। सीमांत गांवों को वाइब्रेट गांवों के दायरे में रखकर जन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश और देश में जितनी तेजी से विकास हुआ है वैसा पहले कभी नहीं हुआ है। यही कारण है कि जनता का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आज यहां एक महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया तथा मुख्यमंत्री चटकेश्वर मंदिर भी गए जहां उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत देश भर के मंदिरों में भाजपा द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहित तमाम भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला के सिर पर गोली मारकर नदी में फेंका

देहरादून: महिला के सिर पर गोली मारकर उसको मरा समझ नदी में फेंक दिया। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके होश में आने का पुलिस को इंतेजार है। घायल मूल रूप से ज्वालापुर हरिद्वार की रहने वाली है तथा उसका सोनीपत में विवाह हुआ था। […]
महिला के सिर पर गोली मारकर नदी में फेंका

You May Like