‘कांग्रेस में कुछ नहीं हैं राहुल, अच्छी खासी पंजाब सरकार को डुबो दिया: शिवराज

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस का अभी कोई अध्यक्ष नहीं है। कार्यकारी अध्यक्ष हैं सोनिया गांधी। जी-23 एक अलग से ग्रुप बना हुआ है। राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री को हटाने का फैसला लेते हैं। कांग्रेस सर्कस हो गई है सर्कस।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बुरहानपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री को हटाने का फैसला लेते हैं। दुनिया में ऐसी कोई पार्टी देखी है जिसका अध्यक्ष ही न हो? सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पंजाब सरकार सही चल रही थी तो उसे डुबो दिया।

सर्कस हो गई है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अभी कोई अध्यक्ष नहीं है। कार्यकारी अध्यक्ष हैं सोनिया गांधी। जी-23 एक अलग से ग्रुप बना हुआ है। राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री को हटाने का फैसला लेते हैं। कांग्रेस सर्कस हो गई है सर्कस।

मुख्यमंत्री चैहान ने कहा कि मैडम कार्यकारी अध्यक्ष हैं और पंजाब की अच्छी खासी चल रही कैप्टन सरकार को हटाकर चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया और सिद्धू साहब तो कमाल के हैं, हम तो डूबे है सनम तुमको भी ले डूबेंगे। अच्छी खासी चल रही सरकार का कबाड़ा कर दिया।

छत्तीसगढ़ तनातनी का भी मुख्यमंत्री चैहान ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 50-50 चल रहा है। वै कह रहे हैं ढ़ाई साल मुझे दे दो। इधर राजस्थान में पायलट और गहलोत हैं। मध्य प्रदेश में एकक्षत्र कमलनाथ हैं।

मुख्यमंत्री बनना हो तो कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष बनना हो तो कमलनाथ, कांग्रेस का अध्यक्ष बनना हो तो कमलनाथ, विस्तार प्रचारक बनाना हो तो कमलनाथ, युवाओं के नेता नकुलनाथ बाकी कांग्रेस हो गई अनाथ। बेचारे अरुण यादव जी कोई पूछ नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनों को ही निपटा देती है। स्वर्गीय सुभाष यादव जी को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया और अब अरुण भाई को तो सांसद भी नहीं बनने देगी। यह कांग्रेस पार्टी नहीं सर्कस हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

70 साल की उम्र में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर ने कहा- ये चमत्कार से कम नहीं

शादी के 45 साल बाद रापर तालुका की 70 वर्षीय जिवुबेन रबारी के घर में पालना बनाया गया है। उन्होंने टेस्ट ट्यूब के जरिए बच्चे को जन्म दिया है। जिवुबेन और उनके 75 वर्षीय पति वलजीभाई राबारी पिछले चार दशकों से निःसंतान हैं। नयी दिल्ली। एक औरत के लिए मां […]
70 साल की उम्र में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर ने कहा- ये चमत्कार से कम नहीं

You May Like