छात्रों में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाएं : गणेश जोशी

News Hindi Samachar
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून सहस्त्रधारा रोड स्थित टचवुड स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम माखन लाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कविता पुष्प की अभिलाषा के विषय पर बुना गया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा के केन्द्र छात्रों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाएं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि टचवुड विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सहस्त्रधारा मार्ग पर जाना माना नाम है। 1986 में स्वर्गीय बीपी सक्सेना द्वारा विद्यालय की प्रथम शाखा का शुभारंभ किया गया था जो आज दृढ़शक्ति से तीन शाखाओं से पल्लवित है। हजारों की संख्या में विद्यार्थी तथा अभिभावक विद्यालय की प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं। पिछले 36 वर्षों में विद्यालय में नए-नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भावी पीढ़ी के अध्ययन के साथ-साथ सांस्कृतिक तथा तथा शारीरिक परिवेश का भी विकास कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी विद्यालय पीछे नहीं है, यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार तो प्राप्त कर ही रहे हैं, साथ ही एशियन गेम्स में पहुंचकर विद्यालय के गौरव को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को सभी प्रकार की जैसे-खेल का मैदान, स्विमिंग पूल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां से पढ़े हुए विद्यार्थी देश-विदेश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और टचवुड स्कूल निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी, निदेशक अमन सक्सेना, मीनाक्षी सक्सेना, वीर सिंह चौहान, संजय तोडिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरें : मुख्यमंत्री

देहरादून: उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों के 2300 पद और बीआरपी और सीआरपी के रिक्त 950 पद शीघ्र भरे जाएंगे। राज्य में 9 वीं से 12 वीं कक्षा के बच्चों को भी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी। इसके साथ ही हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय […]
प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरें : मुख्यमंत्री

You May Like