कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 4 घायल

News Hindi Samachar

चमोली: चमोली स्थित जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो कार सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे।

जिसमें से एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग सामान्य घायल हुए थे, जो खुद ही सड़क तक पहुंचे थे। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘वोकल फॉर लोकल’ का असर, बाजार से चीनी राखियां नदारद, भारतीय राखियों की भरमार

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लॉकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की अपील का असर धरातल पर नजर आ रहा है। उत्तर भारत के सबसे बड़े थोक बाजार, सदर बाजार में इस बार रक्षाबंधन के त्यौहार पर चीन निर्मित राखियां नदारद हैं और […]
‘वोकल फॉर लोकल’ का असर, बाजार से चीनी राखियां नदारद, भारतीय राखियों की भरमार

You May Like