देहरादून: देहरादून के पुलिस कप्तान दिलीप सिंह कुंवर ने कुछ थानाध्यक्षों के तबादले किए हैं। मुकेश त्यागी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है। राजेश शाह को डालनवाला का कोतवाल बनाया गया है। शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी को एसआईएस शाखा प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर सीनियर इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं को चार्ज मिला है। एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी को डोईवाला थाना इंचार्ज बनाया गया है जबकि डोईवाला के एसएचओ राजेश शाह को डालनवाला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह डालनवाला प्रभारी नंदकिशोर भट्ट को एसओजी की जिम्मेदारी दी गई है।
भारी बारिश के बीच गांधी पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Wed Jul 12 , 2023
देहरादून: पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के ऊपर अनर्गल आरोप और दमनकारी फैसले से क्षुब्ध होकर आज देश व्यापी मौन सत्याग्रह की कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा देहरादून के गांधी पार्क में राहुल जी के समर्थन में मौन धरना प्रदर्शन गतिमान है। भारी बारिश के बावजूद अध्यक्ष करण महरा, […]

