कार खाई में गिरी चार घायल

News Hindi Samachar

नैनीताल: शनिवार की  सुबह एक टैक्सी खाई में जा गिरी। हालांकि टैक्सी 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर एक बिजली के पोल से जा टिकी जिससे कार सवार चार लोग सुरक्षित बच सके। चारों सामान्य घायल बताए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र स्थित अल्मा कॉटेज में एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय 33 वर्षीय मदनए 40 वर्षीय केशवए 31 वर्षीय उमेश व एक अन्य कार में मौजूद थे। जैसे ही चालक ने वाहन को स्टार्ट किया तो वो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार 20 मीटर नीचे जाकर एक बिजली के पोल पर टिक गई। अगर कार पोल पर नहीं रुकती तो बहुत गहरी खाई में गिरती और न जाने कितना बड़ा नुकसान हो जाता।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। कार को गिरता देख सभी स्थानीय लोग मदद को पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला।

इसके बाद चारों घायलों को नजदीकी सड़क तक ले जाया गया और दूसरी कार में बैठाकर स्थानीय बीण्डीण्पाण्डे अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सको का कहना है कि कार हादसे के घायलों को लाया गया थाए जिसमें दो की हालत स्थिर है और दो का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबार्ड की ऋण योजना आवंटन के लिए करना होगा निश्चित टारगेट के साथ काम: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नाबार्ड के तत्वावधान में एक स्थानीय होटल में आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्टेट फोकस पालिसी पेपर 2024-25 का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा […]
नाबार्ड की ऋण योजना आवंटन के लिए करना होगा निश्चित टारगेट के साथ काम: सीएम धामी

You May Like