18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, दादी ने लगाया भाई और मामा पर हत्या का आरोप

News Hindi Samachar

उत्तर प्रदेश। हापुड़ स्थित कोतवाली क्षेत्र में कोठी गेट स्थित मोहल्ला गोपीपुरा में 18 वर्षीय युवती असरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में दादी ने मृतका के भाई और मामा पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि भाई ने अपने चाचाओं पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। नगर के मोहल्ला गोपीपुरा निवासी सलमा ने बताया कि उसके छह पुत्र हैं। करीब 15 साल पहले उसके एक पुत्र शाहिद की मौत हो गई थी।

शाहिद का पुत्र अरसलान उर्फ बंटी व असरा अपनी दादी के पास रहते थे। सलमा के अनुसार असरा का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका पता उसके भाई को चल रहा था। इसी के चलते शनिवार दोपहर उसके भाई ने उसे जमकर पीटा। जिसके बाद असरा जान बचाने के लिए बाथरूम में बंद हो गई। बाद में दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया तो वह मृत अवस्था में पाई गई। दादी ने मृतका के भाई और उसके मामा के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि मृतका के भाई ने अपने दो चाचाओं पर हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय सेना ने स्वदेश निर्मित टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण 

सफल परीक्षण के बाद टैंक रोधी मिसाइल सिस्टम के सेना में शामिल होने का रास्ता हो गया साफ नई दिल्ली। भारतीय सेना ने स्वदेश निर्मित ‘मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम’ या टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण शनिवार को राजस्थान में किया गया। देश […]
भारतीय सेना ने स्वदेश निर्मित टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण 

You May Like