काशीपुर: घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत

News Hindi Samachar
काशीपुर: सड़क हादसे में घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पूर्व सिपाही को पिथौरागढ़ में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रामनगर के माल धन चौड़ निवासी संतोष प्रकाश पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात था। बीती 17 दिसंबर को उसको पिथौरागढ़ में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद साथी उसको इलाज के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए। रविवार होने की वजह से उसका वहां एमआरआई नहीं हो सका। जिसके बाद परिजन काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले आए। जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पारित धर्मांतरण विरोधी संशोधन विधेयक को दी मंजूरी : राज्यपाल

देहरादून : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को इस साल नवंबर में राज्य विधानसभा द्वारा पारित धर्मांतरण विरोधी संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। राज्य कानून विभाग के अतिरिक्त सचिव महेश चंद कोशिवा ने कहा. राज्यपाल द्वारा विधेयक को मंजूरी दिए जाने से राज्य में […]
पारित धर्मांतरण विरोधी संशोधन विधेयक को दी मंजूरी : राज्यपाल

You May Like