मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री धामी और हरभजन सिंह के बीच खेल सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में दिए गए योगदान और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरभजन सिंह ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। उनका खेल करियर, उपलब्धियां और मेहनत के प्रति समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरभजन सिंह के बीच खेल सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Next Post

केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की फिरौती मांगी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर विधायक को किया फोन

मोहाली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या की चेतावनी देते हुए सात करोड़ रुपये की मांग की […]
केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की फिरौती मांगी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर विधायक को किया फोन

You May Like