केंद्र एवं राज्य सरकार कर रही ऐतिहासिक कायर्ः अग्रवाल

News Hindi Samachar

ऋ षिकेश। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। क्षेत्र में सडक निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। बुधवार को छिद्दरवाला में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ पात्र व्यक्ति को सुनिश्चित किया गया है। केंद्र एवं राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण को संकल्पित होकर कार्यरत हैं। छिद्दरवाला ग्राम पंचायत में लोक निर्माण विभाग एवं उनकी विधायक निधि से लाखों रुपये की लागत से आंतरिक सडक निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने का कार्य उनके द्वारा किया गया है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर उनके द्वारा लगातार अधिकारियों संग समीक्षा की जा रही है। निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बुजुर्गों एवं महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही क्षेत्र में सडक निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। मौके पर डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, विमला नैथानी, अनीता राणा, प्रधान कमलजीत कौर, पूर्व प्रधान हरीश कक्कड़, रोशन कुडियाल, राजकुमारी पंवार, भगवान सिंह नेगी, एमएस रावत, हरीश पैन्यूली, रमेश चंद नैथानी, कैलाश रतुडी, भूपेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कपकोट पहुंचे कर्नल कोठियाल ने किया युवाओं से संवाद

बागेश्वर। आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल आज युवा संवाद के तहत बागेश्वर जिले के कपकोट पहुंचे। कर्नल कोठियाल के कपकोट पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। कर्नल कोठियाल से मिलने युवाओं समते मातृशक्ति बड़ी तादात में पहुंचे थे जिन्होंने बड़ी गर्मजोशी से कर्नल कोठियाल का […]
कपकोट पहुंचे कर्नल कोठियाल ने किया युवाओं से संवाद

You May Like