ऋषिकेश। ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ ढालवाला की टीम को गंगा नदी किनारे एक युवक का शव मिला। टीम ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामाभर, शव को पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। मृतक युवक के जेब से पुलिस को आधारकार्ड, मतदाता पहचान पत्र मिला। जिससे युवक की पहचान दीपक 24 पुत्र बिंदनामी सिंह, 548 भैरव कालोनी, ऋषिकेश के रूप में हुई है। एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि वे मुंबई के पर्यटक और बैराज में गंगा में डूब एक व्यक्ति की तलाश में बीते दिनों से वे रेस्क्यू कर रहे हैं। बुधवार को रेस्क्यू टीम को पशुलोक बैराज से करीब दो किमी दूर गंगा किनारे एक शव बरामद हुआ। कहा शव करीब दो दिन पुराना है। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है। रेस्क्यू टीम में एसआई कविंद्र सजवाण, लाल सिंह, संदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुमित तोमर, किशोर कुमार शामिल थे।
ड्राइवर-कंडक्टरों को मिलेगी दो हजार रुपये प्रतिमाह की मदद
Thu Aug 12 , 2021
ऋषिकेश। प्रदेश सरकार के हर महीने दो-दो हजार की आर्थिक सहायता देने के ऐलान के बाद बुधवार को ऋषिकेश में 134 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन करने वाले कॉमर्शियल वाहनों के ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर शामिल हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि व्यावसायिक वाहनों […]

You May Like
-
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में 43वीं गिरफ्तारी
News Hindi Samachar December 6, 2022

