कैलाश गहतोड़ी बने वन विकास निगम के अध्यक्ष

News Hindi Samachar

देहरादून: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष बने हैं। कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी से इस्तीफा दिया था। इस सीट पर मुख्यमंत्री धामी ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी।

गुरुवार को सचिव नितेष कुमार झा ने कैलाश गहतोड़ी की नियुक्ति के आदेश जारी किए। कैलाश गहतोड़ी ने आदेश के बाद नए दायित्व का प्रभार भी संभाल लिया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के लिए रामनगर विधायक योगंबर सिंह रावत ने सीट छोड़ी थी। तब उन्हें भी वन विकास निगम ही दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए धारचूला विधायक हरीश धामी ने सीट छोड़ दी थी। उपचुनाव में जीत के बाद हरीश रावत ने धामी को वन विभाग सौंप दिया था। वर्ष 2012 में तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा के लिए सीट छोड़ने वाले सितारगंज विधायक किरन मंडल को वन विकास निगम की जगह कुमाऊं मंडल विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। अब वन निगम के अध्यक्ष पर कैलाश गहतोड़ी तीसरे विधायक हैं जिन्हें मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने पर यह जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किए बद्री- विशाल के दर्शन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बद्रीनाथ में भगवान श्रीहरिनारायण के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बद्रीनाथ हेलीपैड पर पहुंचे, जहां चमोली के जिलाधिकारी हिमांशू खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, […]
मुख्यमंत्री धामी ने किए बद्री- विशाल के दर्शन

You May Like