पीएम का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यक कल्याण के लिए व्यापक कार्यक्रमः लालपुरा

News Hindi Samachar

इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी एवं जैन धर्म शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए एक बहु-आयामी रणनीति अपनाई है, जिसका उद्देश्य उनका शैक्षणिक सशक्तिकरण, रोजगारोन्मुखी कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचे का निर्माण करना हैं।

ऊना। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा है कि प्रधानमंत्री का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार अल्पसंख्यक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। यह बात लालपुरा ने ऊना में अधिकारियों के साथ एक बैठक में कही। बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी एवं जैन धर्म शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए एक बहु-आयामी रणनीति अपनाई है, जिसका उद्देश्य उनका शैक्षणिक सशक्तिकरण, रोजगारोन्मुखी कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचे का निर्माण करना हैं। लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृतियां प्रदान की जा रही हैं। यही नहीं संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को सहायता देने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को पीएचडी के दौरान भी आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने इस सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि अल्पसंख्यकों को इनका भरपूर लाभ मिल सके।

बैठक में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के माध्यम से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी की। इससे पूर्व जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने ऊना पहुंचने पर इकबाल सिंह लालपुरा का स्वागत किया और उन्हें माता चिंतपूर्णी की चुनरी भेंट की। उन्होंने जिला ऊना में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सचिवालय-विधानसभा में सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जी इंटरव्यू, एक गिरफ्तार, दो फरार

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों मे नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर करोडों रुपये हड़पने वाले गिरोह का पटेलनगर पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। गिरोह के मुख्य सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। गिरोह के सदस्यों द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों से धोखाधडी कर […]
सचिवालय-विधानसभा में सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जी इंटरव्यू, एक गिरफ्तार, दो फरार

You May Like