कोविड टीकाकरण की शतप्रतिशत पहली डोज प्राप्त करने वाला जिला बना बागेश्वर

News Hindi Samachar

देहरादून। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए बताया कि जनपद बागेश्वर एवं जनपद पौड़ी के विकास खण्ड खिर्सू द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त नागरिकों का प्रथम डोज कोविड-19 टीकाकरण शत-प्रतिशत किया जा चुका है। जनपद बागेश्वर एवं विकास खण्ड खिर्सू को 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों हेतु दिया गया लक्ष्य (2011 सेन्सस के सापेक्ष 2021 की सम्भावित जनसंख्या) कमशः 172210 एवं 29374 है। जिसके सापेक्ष दिनांक 12 अगस्त, 2021 तक जनपद बागेश्वर एवं विकास खण्ड र्खिसू द्वारा क्रमशः 176776 एवं 37789 लाभार्थियों का प्रथम डोज टीकाकरण किया जा चुका है।
इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने विशेषकर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलते ही कोविड वैक्सीनशन कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किये। इसी का नतीजा है कि प्रदेश शतप्रतिशत वैक्सीनेशन की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि डॉ रावत ने स्वास्थ्य में नई जान फूंक दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड को विशेष सहयोग मिला है। इस महीने अभी तक 17 लाख डोज मिल चुकी हैं। हम दिसम्बर अंत तक उत्तराखंड मे शतप्रतिशत वैक्सीनैशन कर दिया जाएगा। भारत सरकार के मार्ग दर्शन में 16 जनवरी 2021 से सफलता पूर्वक कोविड-19 टीकाकरण अभियान आयोजित कर रहा है। टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए लगातार राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिनांक 17 अगस्त 2021 के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज के अनुसार 45 वर्ष और उससे अधिक के लाभार्थियों के टीकाकरण की प्रथम खुराक 2326374 (83ः ) एवं द्वितीय खुराक 1336923 (48ः) तथा 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के टीकाकरण की प्रथम खुराक 3027666 (61ः) एवं द्वितीय खुराक 211958 (4ः) है। राज्य में आतिथि तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत कुल 7435124 खुराक दी जा चुकी हैं। जिसमें प्रथम खुराक 5661943 (73ः ) एवं द्वितीय खुराक 1773181 (23ः) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में कड़े भू कानून की मांग को लेकर दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों ने किया सत्याग्रह

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने आज दिल्ली में उत्तराखंड राज्य की स्थानीय आयुक्त ईला गिरी के कार्यालय के बाहर उत्तराखंड में तत्काल सख्त भू कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड भू कानून संघर्ष समिति दिल्ली एनसीआर के बैनर तले आयोजित सत्याग्रह […]
उत्तराखंड में कड़े भू कानून की मांग को लेकर दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों ने किया सत्याग्रह

You May Like