पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

News Hindi Samachar

राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर होने के बाद आरोपी जेल के हवाले

सतपुली। पौड़ी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार के जेल भेज दिया। यह मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर होते ही एसएसपी ने बलात्कारी युवक को पकड़ने के कड़े निर्देश दिये। मिली जानकारी के मुताबिक बीती 5 फरवरी को पौड़ी जिले की राजस्व क्षेत्र पट्टी पूर्वी मनियारस्यूं की स्थानीय महिला ने राजस्व पुलिस चौकी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि गौरव नाम के लड़के ने मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।

इस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी राजस्व क्षेत्र पट्टी पूर्वी मनियारस्यूं पर मु0अ0सं0- 01/2024, धारा 366 ए, 376 भा0द0वि व 5ञ (ii)/6 पोक्सो अधिनियम बनाम गौरव पंजीकृत किया गया। अभियोग नाबालिग युवती से संबंधित होने के कारण दुष्कर्म का यह केस 9 फरवरी को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी को टीम गठित करने एवं अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने को कहा गया। पुलिस टीम ने शुक्रवार 16 फरवरी को अभियुक्त गौरव को सतपुली के निकट बिलखेत से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
गौरव (उम्र-23 वर्ष) पुत्र रेवा लाल, निवासी-बिलखेत, पट्टी- पू० मनियारस्यूं, तहसील व जिला- पौडी गढवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसजीआरआरयू में खट्टी मीठी यादों को याद कर रोमांचित हुए एलुमनाई

देहरादून।  गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू)के स्कूल आफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज के सभागार में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन किया गया। एसजीआरआरयू के एल्यूमनाई मीट में पुरानी भूली बिसरी यादों को याद कर एलुमनाई रोमांचित हो गए। एल्युमनाई मीट में 100 भूतपूर्व छात्र-छात्राओं […]
एसजीआरआरयू में खट्टी मीठी यादों को याद कर रोमांचित हुए एलुमनाई

You May Like