क्या प्रियंका टिबरेवाल के लिए नेता विपक्ष की सीट छोड़ देंगे शुभेंदु अधिकारी

News Hindi Samachar

#शुभेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के हराने का इनाम मिला और उन्हें भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इन सब के बीच शुभेंदु अधिकारी ने नेता विपक्ष का पद छोड़ने के लिए कहा है

भवानीपुर। पश्चिम बंगाल में भवानीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीति गर्म है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने है। नंदीग्राम के बाद अब भवानीपुर भी हॉट सीट भी बन गया है। इस विधानसभा क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यहां का राजनीतिक तापमान काफी गर्मा गया। इससे पहले ममता बनर्जी को चुनाव में नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने हराया था। शुभेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के हराने का इनाम मिला और उन्हें भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इन सब के बीच शुभेंदु अधिकारी ने नेता विपक्ष का पद छोड़ने के लिए कहा है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर प्रियंका टिबरेवाल ममता बनर्जी को भवानीपुर से हरा देती हैं तो वह उस कुर्सी पर बैठेंगी। शुभेंदु ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार में कहा कि वह ऐसा करने के लिए भाजपा नेतृत्व से अपील करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व से कहूंगा कि अगर प्रियंका भवानीपुर से जीत हासिल करने में कामयाब होती हैं तो उनके लिए मैं कुर्सी छोड़ दूंगा। भवानीपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों ने सोमवार को धक्का दिया और उनसे दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद उनके सुरक्षा अधिकारी को पिस्तौल निकालनी पड़ी। इसको लेकर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मांग की कि चुनाव आयोग घटना के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा, ‘‘यहां स्थिति नाजुक है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता अंतिम सांस तक लड़ेंगे और छोड़ेंगे नहीं।’’ तृणमूल के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा ने कहा कि हर किसी को घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने का अधिकार है लेकिन हथियार से लोगों को धमकाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह गोधरा या भाटपारा नहीं है, यह भवानीपुर है। भाजपा को उसके कार्यों के लिए 30 सितंबर को करारा जवाब मिलेगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्हैया कुमार को लेकर मनीष तिवारी का तंज, ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस‘ के पन्ने फिर से पलटे जाएं

#कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कन्हैया कुमार को लेकर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर ‘कम्युनिस्ट इन कांग्रेस‘ नामक पुस्तक के पन्ने फिर से पलटने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। नयी […]
कन्हैया कुमार को लेकर मनीष तिवारी का तंज, ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस‘ के पन्ने फिर से पलटे जाएं

You May Like