जे पी नड्डा बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं 

News Hindi Samachar
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) में भाजपा का झंडा फहराया। बता दें कि देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास अहमियत रखता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में छह अप्रैल ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नयी पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं हैं और PM मोदी के नेतृत्व में पार्टी को और आगे ले जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से लेकर केरल तक अपनी छाप छोड़ी है… हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को स्थापित किया है। नड्डा ने कहा, आज पार्टी द्वारा 1 लाख 80 हजार शक्ति केंद्रों पर काम किया जा रहा है। 8 लाख 40 हजार बूथों पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है। मैं अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आज के दिन हमारे सभी वरिष्ठ नेता… जिन्होंने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सींचा ये हमारी जिम्मेदारी है। आज हमें यह संकल्प लेना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें एक क्षण के लिए भी बैठना नहीं है और हम पार्टी को और आगे ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमानजी की प्रेरणा से कर रहे हैं काम, 2024 में भाजपा को कोई हरा नहीं सकता: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंग बली को याद करते हुए कहा कि हनुमान जी का जीवन आज भी भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी […]
हनुमानजी की प्रेरणा से कर रहे हैं काम, 2024 में भाजपा को कोई हरा नहीं सकता: प्रधानमंत्री मोदी

You May Like