क्या भूपेश बघेल की होगी विदाई ?

News Hindi Samachar

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेतृत्व संकट गहराता जा रहा है। क्या भूपेश बघेल से इस्तीफा मांगा जा सकता है ? ऐसा सवाल राजनीतिक गलियारों में छाया हुआ है। हालांकि हम आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भूपेश बघेल की जगह पर टीएस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में ढ़ाई-ढ़ाई साल तक के फॉर्मूले का समर्थन कर रहे हैं। इसके मुताबिक भूपेश बघेल का ढ़ाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में टीएस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार किया जा रहा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात होगी, छत्तीसगढ़ की सरकार सुरक्षित है और हमारे साथ 70 विधायक हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के यहां पर पार्टी के 40 विधायक पहुंचे हैं। जहां पर वह प्रदेश की स्थिति के बारे में चर्चा करेंगे। इससे पहले विधायक देवेंद्र यादव ने बताया था कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम लगातार प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। आलाकमान से यहां कि स्थति के बारे में बात करेंगे। सारे विधायक एकजुट हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से भूपेश बघेल के आने पर रायपुर हवाई अड्डे पर नारे लगे कि छत्तीसगढ़ अड़ा है, भूपेश के साथ खड़ा है, तो सोचने वाली बात है कि क्या छत्तीसगढ़ के लोग पहले नहीं खड़े थे? यह चुनौती किसे दी जा रही है भाजपा को या कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को।

दरअसल, साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की तरफ से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद पार्टी ने भूपेश बघेल को सत्ता सौंप दी और फिर ढ़ाई-ढ़ाई साल वाला फॉर्मूला सामने आया। कहा गया कि ढ़ाई साल बाद टीएस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंध्र प्रदेश में पुलिसवालों ने किया ऐसा काम, हर तरफ हो रही उनकी तारीफ

विजयवाड़ा। ऐसे बहुत कम ही मौके आते हैं जब पुलिसकर्मियों की लोग तारीफ करें। उन्हें अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार तो ऐसी स्थिति भी देखने को मिलती है कि जान की बाजी लगा देने के बावजूद लोग पुलिसकर्मियों पर ही सवाल उठाने लगते हैं। हालांकि आंध्र […]
आंध्र प्रदेश में पुलिसवालों ने किया ऐसा काम, हर तरफ हो रही उनकी तारीफ

You May Like