सुबह सुबह होती है इससे लोगों की नींद खराब: प्रज्ञा

News Hindi Samachar

प्रज्ञा ठाकुर ने सुबह मस्जिदों से होने वाली अजान पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये सुबह-सुबह लोगों की नींद हराम करते हैं। मरीजों का ख्याल नहीं रखते और साधू-संतों की साधना भी भंग कर देते हैं।

भोपाल। राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर एक बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बार प्रज्ञा ठाकुर ने सुबह मस्जिदों से होने वाली अजान पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये सुबह-सुबह लोगों की नींद हराम करते हैं। मरीजों का ख्याल नहीं रखते और साधू-संतों की साधना भी भंग कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोगों से कहा जाता है कि दूसरे समुदाय की प्रार्थना के वक्त तेज आवाज में भजन न बजाएं जाएं लेकिन ये लोग रोज सुबह लाउड स्पीकर से लोगों को परेशान करते हैं। सुबह 5 बजकर कुछ मिनट पर तेज-तेज आवाजें आती हैं और लोगों की नींद हराम होती है, मरीजों को दिक्कत होती है।

उन्होंने आगे कहा कि साधू-संतों की पूजा अर्चना का समय भी सुबह ही होता है आरती का समय भी सुबह होता है लेकिन जबरदस्ती इन लाउडस्पीकरों की आवाज हमें सुननी पड़ती है। लेकिन जब हम तेज आवाज में भजन बजाते हैं तो ये कहते हैं कि हमारे इस्लाम में ये जायज नहीं माना जाता। हम हिंदू इस बात का सम्मान करते हैं और सर्वधर्म समभाव रखते हैं, लेकिन क्या कोई और धर्म ऐसा कर रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगी आदित्यनाथ ने की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रारंमिक चरण के ‘ट्रायल रन’ की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रारंमिक चरण के ‘ट्रायल रन’ की शुरुआत की और संकेत दिया कि इसके वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के […]
योगी आदित्यनाथ ने की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रारंमिक चरण के ‘ट्रायल रन’ की शुरुआत

You May Like