गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

News Hindi Samachar

#पटेल को मृदुभाषी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने नगरपालिका स्तर के नेता से लेकर प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पद तक का सफर तय किया है। पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की घाटलोडिया सीट से पहली बार चुनाव लड़े थे और जीते थे।

गांधीनगर। भाजपा विधायक दल के नेता भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान समेत इत्यादि नेतागण मौजूद रहे।

भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के बाद अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसी के साथ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लड़ेगी। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले भाजपा ने विजय रूपाणी और नितिन पटेल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी लेकिन विजय रूपाणी ने शनिवार को अचानक ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

आपको बता दें कि पटेल को मृदुभाषी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने नगरपालिका स्तर के नेता से लेकर प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पद तक का सफर तय किया है। पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की घाटलोडिया सीट से पहली बार चुनाव लड़े थे और जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात के जरिए भाजपा मुख्यमंत्रियों को दे रही है सबक ? गुटबाजी नहीं होगी बर्दाश्त

नयी दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए पिछले छह महीने के भीतर तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बदल दिया है। दरअसल, भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। ऐसे में कर्नाटक, उत्तराखंड और फिर गुजरात […]
गुजरात के जरिए भाजपा मुख्यमंत्रियों को दे रही है सबक ? गुटबाजी नहीं होगी बर्दाश्त

You May Like