गोगरा पोस्ट से पीछे हटीं दोनों देशों की सेनाएं

News Hindi Samachar

लद्दाख। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ जारी गतिरोध अब थमने लगा है। आपको बता दें कि भारत-चीन के बीच में 12वें दौर की सैन्य स्तर की वार्ता में सैनिकों की वापसी से संबंधित बचे हुए मुद्दों के समाधान के लिये स्पष्ट व गहन वार्ता हुई थी। जिसके बाद शुक्रवार को खबर सामने आई कि गोगरा पोस्ट से सैनिक वापस चले गए हैं।
सैन्य वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच सीमा विवाद मुद्दे का जल्द समाधान निकालने पर सहमति बन गई थी। जिसके बाद दोनों देशों की सेनाएं गोगरा पोस्ट से पीछे हट गई हैं। हालांकि हॉट स्प्रिंग और देपसांग क्षेत्र को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है।
भारतीय सेना की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में गोगरा पोस्ट से भारत-चीन सेना के बीच सैनिक पूछे हट गए हैं। 4 और 5 अगस्त के दिन यह प्रक्रिया पूरी हुई। दोनों देशों के सैनिक अपने स्थायी पोस्ट पर वापस लौट गए हैं।
भारतीय सेना ने बताया कि भारत और चीन, दोनों देशों ने वार्ता को आगे बढ़ाने और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर शेष मुद्दों का समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय थल सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ राष्ट्र की संप्रभुता बनाए रखने और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर शांति बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश में माफियाओं की खैर नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने माफियाओं और गैंगस्टरों की कमर तोड़ने और उनकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए राज्य में उनकी 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को जब्त करने या ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने बताया […]
उत्तर प्रदेश में माफियाओं की खैर नहीं

You May Like