चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने सौर प्रोटॉन घटनाओं का पता लगायार : इसरो

News Hindi Samachar

मुंबई। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर मौजूद एक ‘लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर’ (क्लास) ने सौर प्रोटॉन घटनाओं (एसपीई) का पता लगाया है, जो अंतरिक्ष में मनुष्यों के लिए विकिरण जोखिम को काफी बढ़ा देती हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसरो ने बताया कि 18 जनवरी को इस उपकरण ने कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) का भी पता लगाया, जो आयनित सामग्री और चुंबकीय क्षेत्रों की एक शक्तिशाली धारा है और कुछ दिनों बाद पृथ्वी पर पहुंचती है। इससे भू-चुंबकीय तूफान आते हैं और ध्रुवीय आकाश में प्रकाश पैदा होता है। इसने कहा कि इस तरह के बहु-बिंदुओं वाले अवलोकन विभिन्न ग्रह प्रणालियों को समझने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम विंडो व ट्विटर हैंडल-विवादों के समाधान का सरल व आसान तरीका

चंडीगढ़। डिजिटल इंडिया प्लेटफार्म को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 25 दिसम्बर, 2014 को सुशासन दिवस के अवसर पर शुरू की गई सीएम विंडो व्यवस्था विवादों के समाधान करने में सरल व आसान तरीका सिद्ध हो रही है, जिसके फलस्वरूप अब तक 11,56,446 लोग सीधी अपनी बात […]
सीएम विंडो व ट्विटर हैंडल-विवादों के समाधान का सरल व आसान तरीका

You May Like