मेक्सिको में बर्ड फ्लू से पहली बार इंसान की हुई मौत, डब्ल्यूएचओ ने की पुष्टि 

मेक्सिको सिटी। बर्ड फ्लू घातक हो गया है। इस वायरस से दुनिया में पहली बार इंसान की मौत हुई है। इसकी पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने की। रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ ने बताया कि मेक्सिको में बर्ड फ्लू से 24 अप्रैल को एक 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। व्यक्ति वायरस की चपेट में कैसे आया, इसकी जानकारी नहीं मिली। व्यक्ति मेक्सिको शहर के अस्पताल में बुखार, सांस में तकलीफ, दस्त और बेचैनी के बाद भर्ती कराया गया था।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, मेक्सिको के पोल्ट्री फॉर्म में इंफ्लूएंजा एवियन (एच5एन2) वायरस होने की जानकारी मिली। हालांकि, मृतक व्यक्ति की बीमारी का स्रोत पता नहीं चला। संस्था ने बताया कि मेक्सिको में किसी व्यक्ति में वायरस की पुष्टि का पहला मामला है। हालांकि, अमेरिका में एच5एन1 बर्ड फ्लू के प्रकोप से संबंधित नहीं है। अमेरिका में 3 डेयरी फार्म श्रमिक वायरस की चपेट में आए हैं।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, सामान्य आबादी के लिए बर्ड फ्लू का खतरा कम है। मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वायरस से पीडि़त व्यक्ति के पोल्ट्री फॉर्म में या जानवरों के संपर्क में आने का कोई इतिहास नहीं था। व्यक्ति किडनी की गंभीर बीमारी और टाइप-2 मधुमेह से पीडि़त था। वह पहले से 3 सप्ताह से बिस्तर पर था। बाद में उसकी मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। पीडि़त के आसपास और खेतों की जांच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना एस. ओ. पी. के साहसिक पर्यटन उत्तराखंड में बन रहा पर्यटकों की मौत का कारण- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन के लिए ऊंचे हिमालई क्षेत्रों में ट्रैकिंग के लिए पर्यटन विभाग ने कोई नियम कायदे व एस ओ पी तैयार नहीं की है इसीके कारण आज सहस्त्रताल जैसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटी है जिसमें नौ पर्यटन की जान चली हाई व इसी प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना […]
बिना एस. ओ. पी. के साहसिक पर्यटन उत्तराखंड में बन रहा पर्यटकों की मौत का कारण- सूर्यकांत धस्माना

You May Like