छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप

News Hindi Samachar
काशीपुर: बाइक सवार दो युवकों ने एक कॉलेज की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कुंडा थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित एक कॉलेज से जेएनएम कोर्स कर रही है। वर्तमान वह काशीपुर के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही है। 29 नवंबर की सुबह काशीपुर आयी थी। शाम को करीब 5.30 बजे अस्पताल से छुट्टी होने के बाद रामनगर रोड से बैलजूड़ी आने वाले सड़क पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण उसने अपने जान पहचान के शिवम निवासी भरतपुर को बुलाया। वहां से वह उसके साथ उसकी बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी। शाम करीब 6.30 बजे बगवाड़ा से आगे पहुंचे तो एक अन्य बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने जबरदस्ती उसकी बाइक से उसे उतारकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और शिवम को डरा धमका कर उसकी बाइक में लॉक लगाकर वहीं पर छोड़ दिया। दोनों युवक उसे भरतपुर, कुंडा, हरियावाला होते हुए अंदर नहर के रास्ते से जसपुर के रास्ते में ले गए। जहां गन्ने के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद में दोनों युवक उसे जसपुर से आगे सुनसान जगह पर खेतों में ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पंजाब: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है. भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, अभी कैलिफोर्निया की ओर से इसे लेकर भारत सरकार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 29 […]
मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

You May Like