मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

News Hindi Samachar
पंजाब: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है. भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, अभी कैलिफोर्निया की ओर से इसे लेकर भारत सरकार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।उन्हें सरेआम गोलियों से भूना गया था जिस वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उनकी हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया, उसी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की और फिर अपने शूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में 34 लोगों को आरोपी बनाया है।
सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है. पिछले साल, पंजाब के फरीदकोट जिले की एक अदालत ने युवा कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में गोल्डी बरार के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार की तलाश है। वह भारत से कनाडा भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवक को फोन कर बुलाया और चाकू मार किया घायल

हल्द्वानी: तगादे से आजिज एक युवक ने पैसे देने के बहाने युवक को बुलाया और हमला कर दिया। साथियों के साथ पहुंचे आरोपी पहले चाकू से और फिर डंडों से हमलाकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज […]
युवक को फोन कर बुलाया और चाकू मार किया घायल

You May Like