जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए

News Hindi Samachar

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए। मारे गये आतंकवादियों में से एक आईईडी का विशेषज्ञ था।

पुलिस ने यह जानकारी दी। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी शोपियां जिले में मारे गए, वहीं दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अंसार गजवा-उल-हिंद के दो आतंकवादी मारे गए। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक अन्य मुठभेड़ जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के चैगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा, ‘‘तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला। आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया।

हालांकि, आतंकवादियों ने इससे इनकार कर दिया और संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव बाद में मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान शोपियां में ब्रारीपुरा के सज्जाद अहमद चक और पुलवामा में अचान लिटर के राजा बासित याकूब के रूप में की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे है और वे आतंकी अपराध के कई मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा मारा गया आतंकवादी चक युवाओं को आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने में भी शामिल रहा।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल, चार एके मैगजीन और 32 गोलियों समेत हथियार एवं गोला बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए रिकार्ड में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आगरा में सांता क्लॉज का पुतला जलाया

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में कुछ हिंदू संगठनों ने क्रिसमस के मौके पर पौराणिक चरित्र सांता क्घ्लॉज का शनिवार को पुतला जलाया। उनका आरोप है कि ईसाई मिशनरी क्रिसमस के मौके पर बच्चों और गरीबों को अपने धर्म की ओर आकर्षित करने के लिए सांता क्लॉज के माध्यम से […]
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आगरा में सांता क्लॉज का पुतला जलाया

You May Like