देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं। उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खङे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
गम और गुस्सा के माहौल में विदा हुई अंकिता भंडारी, भाई ने दी मुखाग्नि
Sun Sep 25 , 2022
देहरादून: पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार रविवार की शाम को गंगा नदी के आईटीआई घाट पर कर दिया गया। इससे पहले आज दोबारा शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया, क्योंकि अंकिता के पिता और भाई की मांग थी कि फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
News Hindi Samachar September 23, 2023

