जिलाधिकारी ने धान कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

News Hindi Samachar
देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने शनिवार को तहसील सदर के राजस्व ग्राम नकरौंदा मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में प्रथम खेत के काश्तकार जगदीश छेत्री के खेत में उपज 24.87 किलोग्राम एवं द्वितीय खेत के काश्तकार आनंद सिंह के खेत में 18.64 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई फसल कटाई प्रयोगों का संपादन राजस्व निरीक्षक ज्योतेंद्र नेगी एवं राजस्व उप निरीक्षक मेजर सिंह द्वारा किया गया। इन आंकड़ों का उपयोग उत्पादन एवं उत्पादकता का अनुमान लगाने हेतु किया जाता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड, भू-लेख अधिकारी बहुगुणा, ग्राम प्रधान नकरौंदा बुद्धदेव सेमवाल, काश्तकार जगदीश छेत्री व आनंद सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐपण कला से विधानसभा अध्यक्ष ने सजाया शासकीय आवास का आंगन

देहरादून: धनतेरस पर्व पर शनिवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर ऐपण कला के जरिए मां लक्ष्मी के चरण और कई सुंदर कलाकृतियां बनाकर दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आह्वान किया कि इस दीपावली उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा […]
ऐपण कला से विधानसभा अध्यक्ष ने सजाया शासकीय आवास का आंगन

You May Like