जोधपुर में विवाह समारोह में सिलेंडर फटा, चार की मौत

News Hindi Samachar

जोधपुर: जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र के भूंगरा गांव में विवाह समारोह में सिलेंडर फटने से खुशियां मातम में बदल गईं। गैस सिलेंडर में धमाके के बाद लगी आग में बारात में शामिल होने आए 63 से अधिक लोग झुलस गए। अब तक चार लोग दम तोड़ चुके हैं। गंभीर झुलसे 51 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उपचार के दौरान दो मासूमों की मौत हो गई। 10 से अधिक लोग 80 फीसद से अधिक झुलसे हैं ।

जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा है कि अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने एसपी अनिल कयाल के साथ भूंगरा गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हादसे पर दुख जताया है।

प्रशासन के मुताबिक भूंगरा निवासी सगत सिंह गोगादेव के पुत्र की गुरुवार को शादी होनी थी । बारात रवानगी के लिए यह सभी लोग गांव में एकत्रित हुए थे। भोजन से पहले सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण विस्फोट हुआ,। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान की एक छत धराशाई हो गई।

आरसीए चेयरमैन वैभव गहलोत और शेरगढ़ विधायक मीना कंवर ने अस्पताल पहुंचकर लोगों की कुशल क्षेम ली। हादसे में सकत सिंह के परिवार में दूल्हा सुरेंद्र सिंह , उसके पिता शक्ति सिंह , मां दाकू कंवर , बहन रसाला कंवर , भाई सांग सिंह , भाभी पूनम कंवर और दो भतीजे एपी और रतन भी झुलसे हैं । घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन है।

जोधपुर में पिछले दो माह के भीतर सिलेंडर विस्फोट का यह दूसरा मामला है। 08 अक्टूबर को जोधपुर के कीर्ति नगर क्षेत्र में गैस रिफलिंग करते हुए विस्फोट हुआ था। इसमें कि 15 से ज्यादा लोग झुलस गए थे और पांच से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में क्वालिटी एजुकेशन पर होगा काम : डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: दो दिवसीय राज्य स्तरीय चिंतन शिविर के अंतिम दिन आज विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में क्वालिटी एजुकेशन पर काम करने को कहा। इसके साथ उन्होंने कहा कि सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों को गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये मार्च 2023 तक अनिवार्य […]
उत्तराखंड में क्वालिटी एजुकेशन पर होगा काम : डॉ. धन सिंह रावत

You May Like