झंगोरे की खीर चखेंगे स्कूली बच्चे, मिड-डे मील में शामिल करने के निर्देश

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति की 20वीं बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ पोषण भी मिल सके, इसके लिए योजना का सोशल ऑडिट के साथ ही स्थानीय लोगों से फीडबैक लेना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों हेतु गठित निरीक्षण समितियों का आंकलन कर सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्कूलों के किचन और खाने के बर्तन-थालियों आदि आवश्यक वस्तुओं के लिए कॉर्पस फंड भी बनाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए
। कहा कि स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री पोषण में मिलेट्स को शामिल करते हुए झंगोरे की खीर को मिड-डे मील में शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए। स्कूलों में किचन एवं स्टोर आदि की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। जो भवन अधिक क्षतिग्रस्त हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा  बंशीधर तिवारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर टेस्ट में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे

नई दिल्ली: स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ इंदौर में 1 मार्च से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की अगुआई करेंगे क्योंकि पैट कमिंस पारिवारिक कारणों से अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया से नहीं लौटेंगे। कमिंस को दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद घर वापस सिडनी जाना पड़ा, […]
इंदौर टेस्ट में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे

You May Like