ट्विटर पोल में मुख्यमंत्री धामी भारत के ‘मोस्ट हैंडसम सीएम’

News Hindi Samachar

देहरादून: ट्विटर पोल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को भारत का सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। यह चुनाव चार मुख्यमंत्रियों – पंजाब के भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी और गोवा के प्रमोद सावंत के बीच था, जिसमें धामी 38 फीसदी मतों के साथ सूची में सबसे ऊपर थे, सावंत 32 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर आए, जबकि जगन मोहन तीसरे और मान चौथे स्थान पर रहे। चार नामों के सुझाव और चयन में करीब 20 हजार लोगों ने हिस्सा लिया, जिसके बाद 23 हजार से ज्यादा लोगों ने वोट देकर धामी को ‘मोस्ट हैंडसम सीएम’ चुना। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता संदीप चमोली ने कहा, ‘सुंदरता प्रकृति की देन है और पुष्कर धामी बधाई के पात्र हैं, उन्हें ‘हैंडसम मुख्यमंत्री’ की उपाधि दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत, दो विषयों में फेल छात्रों को अंक सुधार परीक्षा का मिलेगा मौका

देहरादून: दो विषयों में फेल रहने वाले विद्यार्थियों को अब अंक सुधार परीक्षा का मौका मिलने जा रहा है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत यह निर्णय लिया जा रहा है। […]
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत, दो विषयों में फेल छात्रों को अंक सुधार परीक्षा का मिलेगा मौका

You May Like