भोपाल। मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। और उसके बाद शिवराज सरकार पर लापरवाही करने का आरोप लगाया था। इन सब के बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कमलनाथ पर पलटवार किया है। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कमलनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के अंदर नहीं गए। वे हवाई पट्टी, हेलीपैड से सारी स्थितियों का आंकलन करते हैं और सुबह एक ट्वीट करते हैं। इससे आसान राजनीति क्या हो सकती है। केवल ट्विटर से राजनीति नहीं चलती है।
उन्होंने कहा कि मैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गया, लोगों का दुख-दर्द जाना है और उन्हें दूर करने की कोशिश की है। शिवराज ने कहा कि भाजपा सरकार जमीन पर रहकर काम करती है। सारे प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में जुटे थे, हमारा प्रशासन भी पूरी ताकत से लगा हुआ है। कांग्रेस बाढ़ के नाम पर केवल राजनीति करती है। बाढ़ हो या विकास हो, उनके लिए हर मुद्दा राजनीति का होता है। कमलनाथ जी जब खुद मुख्यमंत्री थे, तब मंदसौर में भारी वर्षा के दौरान एक सप्ताह तक न उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य पहुँचा और न ही प्रभारी मंत्री गए। मैं जब धरने पर बैठा, उसके बाद कमलनाथ जी पहुँचे। तब की राहत की राशि उन्होंने पूरे कार्यकाल में भी नहीं बाँटी।
शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। वे आज एक संकल्प भी ले लें कि केवल ट्विटर की राजनीति नहीं करेंगे! जमीन पर रहकर भी हम जनता की सेवा कर सकते हैं। केवल ट्विटर पर राजनीति नहीं की जाती है।
उत्तर प्रदेश में रविवार को भी खुल सकेंगे बाजार
Fri Aug 20 , 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीकेंड लॉकडाउन हटाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अब उत्तर प्रदेश में रविवार को भी बाजार खुल सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश में कोविड की बेहतर होती […]

You May Like
-
अपनी क्षमताओं को आगे बढ़ाने का आ गया समय: मोदी
News Hindi Samachar September 7, 2021
