स्वास्थ्य मंत्रालय का अधिकारी डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार 

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अवर सचिव को एक चिकित्सा पेशेवर को स्टेटमेंट ऑफ नीड (एसओएन) जारी करने के लिए उससे कथित रूप से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय अमेरिका में उच्च चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक भारतीय डॉक्टरों को स्टेटमेंट ऑफ नीड जारी करता है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी अवर सचिव सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इस डॉक्टर ने स्टेटमेंट ऑफ नीड के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के पास आवेदन किया था। अधिकारियों के अनुसार, कुमार ने स्टेटमेंट ऑफ नीड की मूल प्रति उपलब्ध कराने के लिए कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता ने उक्त प्रमाणपत्र का प्रिंटआउट संलग्न किया है, जो आरोपी अवर सचिव द्वारा उसके मित्र को ईमेल के माध्यम से भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंण्ड मे तीन दिन तक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार 

देहरादून: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में छह से नौ मई तक बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में सात मई को बारिश हो सकती है। बाकी दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह से नौ मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और […]
उत्तराखंण्ड मे तीन दिन तक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार 

You May Like