डेविड वॉर्नर बने दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, अक्षर पटेल को मिली उप-कप्तानी

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। इसके साथ अक्षर पटेल को उप-कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) प्रमुख सौरव गांगुली को फ्रेंचाइजी का क्रिकेट निदेशक बनाने की घोषणा की। गांगुली इससे पहले भी 2019 सत्र के दौरान मेंटॅर की भूमिका में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े रहे हैं। यहां जारी विज्ञप्ति में वार्नर ने कहा,  ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक शानदार कप्तान रहे हैं और हम सभी को उनकी कमी खलेगी। टीम प्रबंधन ने इस जिम्मेदारी के साथ मुझ पर जो विश्वास जताया है उस भरोसे के लिए मैं उन्हें शुक्रिया कहना चाहता हूं। उन्होंने कहा,  इस फ्रेंचाइजी के साथ मुझे हमेशा घर जैसा महसूस हुआ है। मैं खिलाड़ियों के प्रतिभाशाली समूह के नेतृत्व को लेकर काफी उत्साहित हूं। पंत के चोटिल होने के बाद वार्नर का कप्तान बनना पहले से ही लगभग तय था। पंत 2021 से इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। वह दिसंबर में दिल्ली से रुड़की जाते समय कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गये थे। इसके बाद मुंबई में उनके घुटने की सफल सर्जरी हुई। वार्नर भारत के खिलाफ मुंबई में शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में शामिल हैं। वह आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 2009 के बाद से 13 सत्र के 162 मैचों में 5881 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42.01 और स्ट्राइक रेट 140.69 का रहा है। उन्होंने चार शतक और 55 अर्धशतक भी लगाए हैं। वार्नर ने 2009 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) से ही अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी। वह 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और उनके नेतृत्व में टीम 2016 में चैम्पियन बनी। यह 36 साल का बल्लेबाज 2022 में फिर से दिल्ली की टीम से जुड़ा। पिछले सत्र में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने पांच अर्धशतक और 48 के औसत से 432 रन बनाये थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.52 का रहा था। इस बीच गांगुली भी दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी से जुड़ कर रोमांचित दिखे। उन्होंने कहा,  पिछले कुछ महीनों में महिला टीम (दिल्ली कैपिटल्स) और प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा जुड़ाव शानदार रहा है। मैं आईपीएल के आगामी सत्र का इंतजार कर रहा हूं। उन्होंने कहा, दिल्ली कैपिटल्स ने मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया था।  उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में हम सभी का समय अच्छा बीतेगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अभियान का आगाज़ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक अप्रैल को करेगी। आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों के कप्तान 
  • मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा
  • गुजरात टाइटन्स हार्दिक पंड्या
  • दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वॉर्नर
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर (चोटिल)
  • चेन्नई सुपर किंग्स- एमएस धोनी
  • पंजाब किंग्स- शिखर धवन
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल
  • राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज, शुक्रवार 17 मार्च 2023 का पंचांग

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 26, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 04। शब्बान-24, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मार्च सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दशमी तिथि अपराह्न […]
आज, शुक्रवार 17 मार्च 2023 का पंचांग

You May Like