शहीद मेजर दुर्गामल्ल के नाम पर जारी डाक टिकट का राज्यपाल ने किया विमोचन

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद मेजर दुर्गामल्ल के नाम पर जारी डाक टिकट का विमोचन राज्य के राज्यपाल ले.ज. (रि.) गुरमीत सिंह ने किया। विमोचन से पूर्व राज्यपाल ने शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ले.ज. (रि.) गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीद मेजर दुर्गामल्ल की स्मृति में डाक टिकट का विमोचन करना अपने आप में गौरव के क्षण हैं। यह भारत की गौरव की रक्षा के लिए नेपाली समुदाय के महान योगदान को प्रकट करता है। देश की एकता, अखंडता और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करने का यह उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अल्प आयु में मेजर दुर्गामल्ल ने देश की रक्षा के लिए अपने सभी सुख, सुविधाओं को त्याग कर अग्रेंजों के विरूद्ध लड़ने का दृढ़ साहस दिखाया उसे हमेशा याद किया जायेगा। राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित उनका जीवन शौर्य, वीरता, साहस का प्रतीक है।
कार्यक्रम में शहीद मेजर दुर्गामल्ल के जीवन पर आधारित देश प्रेम से ओतप्रोत नाटक की प्रस्तुतिकरण के साथ ही उनकी जीवनी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने वीर नारियों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के कारण हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उन महान सेनानियों को सदैव याद करना चाहिए, जिन्होंने विपरित परिस्थितियों में भी राष्ट्र प्रथम की भावना से अपने जीवन को जिया। मेजर दुर्गा मल्ल उन्हीं शहीदों में से एक रहे जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय सेना का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ भारत की महान गोरखा सैन्य परम्परा का भी मान बढ़ाया। उन्होंने डाक टिकट विमोचन के अवसर पर नेपाली भाषा, गौर्खाली समुदाय के सभी लोगों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोशीमठ की निगरानी कर रहा मुख्यमंत्री धामी का विशेष प्रतिनिधिमंडल

चमोली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रतिनिधिमंडल जोशीमठ में राहत एवं पुनर्वास कार्य की निगरानी के लिए जमे हुए हैं। सरकार की ओर से प्रभावितों के लिए जरुरत का सामान मुहैया कराया जा रहा है। उधर, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जोशीमठ में राहत […]
जोशीमठ की निगरानी कर रहा मुख्यमंत्री धामी का विशेष प्रतिनिधिमंडल

You May Like