डॉ हरक की बढ़ी मुश्किलेंः अवैध पेड़ कटान मामले में सीबीआई जांच के आदेश

News Hindi Samachar
देहरादून:  कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान व निर्माण के बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में पूर्व आईएफएस किशन चंद जेल जा चुके हैं और अब पूर्व वन मंत्री सहित कई अफसरों पर गाज गिर सकती है। हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। इस मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत कुछ आईएफएस व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायाधीश आलोक वर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला दिया। इस बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। अभी इस मामले की विजिलेंस जांच कर रही है । इस मामले में पूर्व आईएफएस किशन चंद जेल जा चुके हैं। हाल ही में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री हरक के प्रतिष्ठान से दो जेनरेटर बरामद किये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए नरेश टम्टा

देहरादून: शिक्षक एक दर्पण की भांति होता हैं जिसमें नौनिहालों का भविष्य की राहें छिपी रहती हैं अपनी विद्धुता व मेहनत से छात्रों को उनके मंजिल तक पहुचाते हैं जब छात्र अपने लक्ष्य में सफल हो जाते हैं उसमें सबसे ज्यादा खुशी शिक्षक को होती हैं। शिक्षक शिक्षिकाओं का छात्रों […]
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए नरेश टम्टा

You May Like