तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता राजकुमारी का गांव पहुँचने पर हुआ स्वागत

News Hindi Samachar

विकासनगर। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद अपने गांव बांढौ गांव पहुंचने पर डॉ. राजकुमारी चैहान का गांव वासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमारी चैहान ने तीलू रौतेली पुरस्कार में मिली धनराशि में से बीस हजार का चेक ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक कार्यों के लिए भेंट किया।
खत कोरु के बांढो गांव में हुए सम्मान समारोह के अवसर पर डॉ. राजकुमारी चैहान ने कहा है कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति ठीक करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा है जितनी मेहनत ग्रामीण परिवेश की महिलाएं करते हैं। उसके आधार पर ग्रामीण महिलाओं का विकास नहीं हो सका। कहा कि सरकार को महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जन उपयोगी योजनाएं संचालित की जानी चाहिए। इस अवसर पर जौनसार-बावर गो सेवा सहयोग समिति के अध्यक्ष सीताराम चैहान ने डॉ. राजकुमारी चैहान को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया और कहा है कि उन्होंने जौनसार-बावर का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी केसर सिह, भारत चैहान, ग्राम प्रधान नीलम चैहान, पूर्व प्रधान शर्मिला चैहान, उषा चैहान, सावित्री देवी, विद्या देवी, आशा चैहान बालों देवी, इंदो देवी, गंभीर सिंह चैहान, भोपाल चैहान, बैजराम चैहान, जीवन सिंह, मायाराम, चमन सिंह, बहादुर सिंह, लुदर सिंह चैहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरी के दो गैस सिलेंडरों समेत दो गिरफ्तार

विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर पांच मसूरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मसूरी में रहता है। उनकी मां सेलाकुई की एक कंपनी में नौकरी करती है। 14 अगस्त को जब उसकी मां कंपनी में ड्यूटी पर गयी तब दिन के समय […]
चोरी के दो गैस सिलेंडरों समेत दो गिरफ्तार

You May Like