त्रिवेंद्र अब नए साल में ही होंगे जनता से रूबरू, कोरोना के कारण हैं होम आइसोलेट

News Hindi Samachar

देहरादून:  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आए सभी अधिकारियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री अब अगले साल ही जनता से रूबरू हो पाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अब कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें में वह पॉजिटिव पाए गए हैं।बताया जा रहा है कि सीएम के कुक भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी और बड़ी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद डॉक्टर्स की सलाह के बाद यह सभी होम आइसोलेशन में ही रहेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी एहतियात के तौर पर आइसोलेट हो गए हैं। वहीं, कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 21 दिसंबर से विधानसभा का सत्र भी आहूत होना है।

ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ना तो विधानसभा का सत्र अटेंड कर पाएंगे ना ही आम लोगों से मिल पाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि अब सीएम अगले साल ही आम जनता से रूबरू हो पाएंगे और सार्वजनिक रूप से कार्यक्रमों में शामिल हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिसोधिया के आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस और भाजपा के कई नेता हैं, जो आम आदमी पार्टी के संपर्क में बताए जा रहे हैं। पिछले दिनों उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के नाम को लेकर भी खूब चर्चाएं हुई थी, हालांकि हरक सिंह ने इन चर्चाओं को सिरे से नकार दिया था। […]
सिसोधिया के आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू

You May Like