दंपति की मौत मामले में नया मोड, मरने से पहले महिला ने बनाया वीडियो वायरल

News Hindi Samachar

देहरादून: क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में मकान के बंद कमरे में मृत मिले दंपती काशिफ और अनम प्रकरण में अब अनम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अनम के मरने से पहले का है। वीडियो में महिला अपने भाई पर उसे और उसके पति को मारने की योजना बनाने का आरोप लगा रही है।

वायरल वीडियो में महिला का कहना है कि उसके भाई उसे और उसके पति को मारने की तैयारी कर रहे थे। उसके पति को झूठे केस में फंसाने की तैयारी की जा रही थी। उसके भाई ने उसे बहुत परेशान किया, नींद की गाेलियां तक खिलाईं। महिला वीडियो में यह भी कह रही है कि वीडियो बनाने का उद्देश्य है कि उसकी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए।

बीते बुधवार को मृतक काशिफ के पिता ने अनम के भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने अनम के भाई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत, अमेरिका डब्ल्यूटीओ में छह विवादों को खत्म करेंगे, दिल्ली हटाएगी 28 उत्पादों पर प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क

वाशिंगटन/नई दिल्ली: भारत और अमेरिका विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में छह व्यापार विवादों को समाप्त करने पर सहमत हुए हैं। इसके साथ ही नयी दिल्ली बादाम, अखरोट और सेब जैसे 28 अमेरिकी उत्पादों पर प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क भी हटाएगी। अमेरिका ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी। यह बयान […]
भारत, अमेरिका डब्ल्यूटीओ में छह विवादों को खत्म करेंगे, दिल्ली हटाएगी 28 उत्पादों पर प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क

You May Like