दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी : धामी

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली निगम चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी। दिल्ली सरकार की गलत नीतियों के चलते केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा केजरीवाल सरकार के गलत नीतियों से जनता परेशान हैं। दिल्ली में दो तरह के लोगों के बीच चुनाव है। एक ओर काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं और दूसरी ओर कारनामे करने वाले जिन्हें दिल्ली की जनता निराशा के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनहित योजनाएं को केजरीवाल सरकार जनता में लेकर नहीं जा रही है, जिससे वहां की जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। इन योजनाओं में आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना,जलजीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार जिस भ्रष्टाचार को दूर करने की बात कहकर सत्ता में आई, उसे वह दूर करने में असमर्थ साबित हुई है। ऐसे में दिल्ली की जनता का सरकार से मोह भंग हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव ने ईएफसी की बैठक में, पूर्ण योजना के साथ प्रस्ताव भेजे जाने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सोमवार को स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स प्रोजेक्ट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट फॉर 2022-23 विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को लेकर व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने […]
मुख्य सचिव ने ईएफसी की बैठक में, पूर्ण योजना के साथ प्रस्ताव भेजे जाने के दिए निर्देश

You May Like