2022 में प्रदेश में फिर से सत्ता पर काबिज होगी भाजपा

News Hindi Samachar

चकराता। भाजपा चकराता मंडल में कार्य समिति की बैठक में पूर्व दर्जाधारी मंत्री एवं एप्पल फाउंडेशन अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता को दी। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के लिए पूर्व कांग्रेस की केंद्र सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया।
पूर्व दर्जाधारी मंत्री प्रताप रावत ने सरकार द्वारा मुफ्त राशन दिए जाने, प्रधानमंत्ऱी द्वारा मात्र 12 रुपये में बीमा और अटल आयुष्मान योजना द्वारा मुफ्त इलाज करवाने आदि के विषय में बताया और कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और चकराता विधानसभा में भाजपा का विधायक बनेगा।
मुख्य अतिथि के रूप में पुहंचे प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है जिस कारण केंद्र से कई बड़ी योजनाएं प्रदेश को मिली हैं। जिससे प्रदेश का बहुत पफायदा हुआ। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल के बड़े दाम पूर्व की कांग्रेस सरकार के कारण ही है। उन्होंने बताया कि पूर्व कांग्रेस की केंद्र सरकार द्वारा उस समय सस्ता तेल बेच आयल कंपनी को बांड दिए गए और कहा गया इसे 2019 से 2026 तक चुकाया जाएगा जिसे चुकाने का अब समय आ गया और जनता को तेल महंगा लेना पड़ रहा है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल ने की।
बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अमित डबराल, भाजपा चकराता मंडल महामंत्री कृपाल नेगी, दीवान राणा, मंडल उपाध्यक्ष रवि राजगुरु, जवाहर दत्त जोशी, शूरवीर सिंह मंडल मंत्री, जजवीर कोषाध्यक्ष, शर्मिला जोशी सोशल मीडिया प्रभारी, सुभाष रावत मीडिया प्रभारी, मोनित दुसेजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उजला राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश चैहान, युवा मोर्चा महामंत्री नीरज नौटियाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बिशन थापा, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष केसर वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सहज राम डिमरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बिशन थापा, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नवीन तोमर, जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रभारी बिशन दत्त, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरबंस कुकरेजा, श्याम सिंह राणा, जवाहर सिंह, शूरवीर सिंह आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

22 लाख ठगने वाला शातिर नाइजीरियन पहुंचा जेल

देहरादून। मुंबई से गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन साइबर क्रिमिनल को गुरुवार को देहरादून की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नाइजीरियन ठग पर देहरादून एक शख्स से 22 लाख की साइबर धोखाधड़ी का आरोप है। उत्तराखंड एसटीएफ ने दो दिन […]
22 लाख ठगने वाला शातिर नाइजीरियन पहुंचा जेल

You May Like