दिल्ली में राजमार्ग के निर्माण के लिए काटे जा सकते हैं दो हजार से अधिक पेड़

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में छह लेन वाले राजमार्ग के निर्माण के लिए 14 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि में 2,038 पेड़ों को काटकर दूसरे स्थान पर लगाने का प्रस्ताव है। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने छह लेन वाले दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग के 14.75 किलोमीटर के हिस्से के विकास के लिये दिल्ली वन विभाग से अनुमति मांगी है।

अक्षरधाम राष्ट्रीय राजमार्ग-9 जंक्शन और दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के बीच स्थित इस हिस्से पर कुल 2,038 पेड़ हैं। पेड़ों की प्रजातियों में शीशम, सहतूत, पीपल, चंपा, अशोक, सुबाबुल, नीम, नीलगिरी, कीकर, बेर, जामुन और गुलर शामिल हैं। पंद्रह सौ करोड़ रुपये की यह परियोजना भारतमाला परियोजना के पहले चरण का हिस्सा है, जो देश का दूसरा सबसे बड़ा राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम है। इसके तहत 50,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राणा गुरजीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने का विरोध तेज

चंडीगढ़। चरणजीत सिंह चन्नी नीत पंजाब सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले राज्य के कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने रविवार को पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखकर मांग की कि ‘दागी’ पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल […]
राणा गुरजीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने का विरोध तेज

You May Like