देशभर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

News Hindi Samachar
नई दिल्ली:  देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईद के मौके पर लोगों को बधाई दी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ईद-उल-फितर की बधाई।
हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक।’’ भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोग, विशेषकर मुस्लिम शनिवार को ईद का त्योहार मना रहे हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेने के लिए कहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईद सद्भाव की भावना से ओत प्रोत है, जो शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है।
भारत की पहली महिला ने कहा कि मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीआई ने प्रख्यात पर्यावरणीय वकील ऋत्विक दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली:  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जाने-माने पर्यावरणीय वकील ऋत्विक दत्ता के खिलाफ विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है। यह कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक शिकायत पर उठाया गया है। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि दत्ता के संगठन ‘लाइफ’ […]
सीबीआई ने प्रख्यात पर्यावरणीय वकील ऋत्विक दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज, जानें पूरा मामला

You May Like