देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, 25 जुलाई को लेंगी शपथ

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा-नीत राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विजयी घोषित की गयी हैं। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने में जुट गए हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के आवास पर लोक कलाकार ढोल मजीरों की थाप पर थिरक रहे हैं। प्रधान भी इन कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। उधर, चाणक्यपुरी इलाके में स्थित मुर्मू के आवास पर उनके स्वागत और बधाई की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। अलग-अलग राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभी से जश्न मनाया जा रहा है। तीसरे चरण की मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित घोषित किया गया। इसके पहले दो चरण की मतगणना में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा पर भारी मतों से बढ़त बनाए हुए थीं। दूसरे चरण की मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू को 1349 मत मिले, जिनकी कीमत 4,83,299 है। जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 537 मत मिले, जिनका मूल्य 1,89,876 है। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी के मुताबिक, दूसरे दौर में पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गणना की गई। इसमें कुल 1138 वैध मत थे और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है। उन्होंने बताया कि तीसरे दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब शामिल हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री रेखा आर्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने को करेंगी पैदल कांवड़ यात्रा

देहरादून: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ 26 जुलाई को हरिद्वार हर की पैड़ी से 25 किलोमीटर की पैदल कावंड यात्रा निकलेगी। यह कहना है महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने कहा कि वह खुद इस […]

You May Like