देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहता हूं, यही सच्चा हिंदुत्व हैः केजरीवाल

News Hindi Samachar

केजरीवाल ने एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष निशाना साधा और कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटना, दंगे भड़काना और दलितों पर अत्याचार करना हिंदुत्व नहीं है, बल्कि एक इंसान को दूसरे से जोड़ना हिंदुत्व है।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) सच्चे हिंदुत्व का पालन कर रही है, क्योंकि वह देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहती है और देश को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है।

केजरीवाल ने एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष निशाना साधा और कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटना, दंगे भड़काना और दलितों पर अत्याचार करना हिंदुत्व नहीं है, बल्कि एक इंसान को दूसरे से जोड़ना हिंदुत्व है।

केजरीवाल ने इस आरोप को ‘सरासर गलत’ कहकर खारिज कर दिया कि हाल में अयोध्या स्थित राम मंदिर जाकर और दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना को मंजूरी देकर वह चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘नरम हिंदुत्व’ का कार्ड खेल रहे हैं। ‘आप’ अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महेंद्र भाटी हत्याकांड में डीपी यादव बरी

#हाईकोर्ट ने पलटा सीबीआई कोर्ट का फैसला नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद डीपी यादव को गाजियाबाद विधायक महेंद्र भाटी की हत्या मामले में कोई ठोस सबूत न मिलने पर सीबीआई अदालत के आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है। इस […]
महेंद्र भाटी हत्याकांड में डीपी यादव बरी

You May Like